माँ सच में है तू तो महान,
तेरे बच्चो में बसती है तेरी जान
बड़ी जतन से पाले बच्चों को,
जान से भी ज्यदा रखे उनका ध्यान,
दुःख से भरा है तेरा जीवन
होठों फिर भी होता मुस्कान,
चोट लगे जब भी तेरे बच्चों को
निकल जाते है तेरे प्राण,
ममता तेरी ना जो पहचान सका
होगा वो कोई बड़ा ही नादान,
साया तेरा सारा साथ है हर पल
छोड़ के तुझको जाऊं कहाँ मैं
तेरे बिना है जग सुनसान
होता खुदा क्या मैं क्या जानूँ
तुझसे बढ़ कर नहीं कोई भगवान,
गोद में तेरी दुनियां सारी
आँचल में तेरे है ये आसमान
कैसे करूँ शब्दों में मैं तेरा गुणगान,
माँ सच में है तू तो महान....!!!
No comments:
Post a Comment