ख्याल जब भी आता है तेरा
तो मचल जाता हूँ मै
खंजर जब चलते है तेरी यादों के
तो संभल नहीं पता हूँ मैं
ये इश्क नहीं तो और क्या है ?
क्यों पल - पल तेरे बारे में सोचता हूँ मैं
भले ही खबर ना हो तुझे
ख्वाबों में भी अक्सर आवाज लगता हूँ मैं
अगर यकीं नहीं है तो, अपनी सखियों से पूछो
तेरी गांव की गलियों में, उस पनघट किनारे
कुछ पल रोज बिताता हूँ मैं
जिंदगी जो बची है कुछ पल की
तेरी यादों में गुजरता हु मैं
ये कहते है यार मेरे
तू हो चुकी है किसी और की
मगर फिर भी
तेरे लौट आने की आश लिए बैठा हूँ मैं
No comments:
Post a Comment