Showing posts with label aanchal tera. Show all posts
Showing posts with label aanchal tera. Show all posts

Friday, July 14, 2017

तुम हमेशा मेरे लिए खास हो



खिलती हुयी सुबह हो,
तुम ढलती हुयी शाम हो |
कड़कती धुप में, 
तुम शीतल छांव हो |
अंधेरमयी इस जीवन में, 
तुम जगमगाता प्रकाश हो |
माँ हमेशा ही मेरे लिए तुम खास हो.....!!

थक हार कर जब बैठ जाता हूँ मै,
तो जगती तुम नयी आश हो |
भूखा न सो सोजाऊं मैं कहीं
इसलिए रखती तुम उपवास हो 
तुम से ही है भूख मेरी 
और तुम ही मेरी प्यास हो |
माँ हमेशा ही तुम मेरे लिए खास हो....!!

छुपी रही है हमेशा भलाई मेरी,
चाहे तेरी डांट हो, या फटकार हो,
दर जाता हूँ आज भी तेरी ख़ामोशी से,
माँ तुम बैठा न करो यूँ उदास हो |
माँ हमेशा ही तुम मेरे लिए खास हो....!!

चाह नहीं है पैसों की, ना नाम की,
ना दुनिया के सलाम की
बस मेरे सर पर उम्र भर,
तेरा आशीष हो तेरा हाँथ हो |
माँ हमेशा ही तुम मेरे लिए खास हो....!!


Saturday, October 1, 2011

मेरी तमन्ना

एक तमन्ना है मेरी बस......
चरणों में तेरे बीते ये जीवन
छाया बनके आँचल तेरा, 
मेरे सर पर रहे सारी उम्र 
मिला तुझसे है जीवन
तेरे चरणों में ही हो ख़त्म 
धुल तेरे कदमों की 
चमके सदा मेरे माथे पर
तेरे ममता के साये से 
जाने ना पाऊं दूर उम्र भर
मेरी बस यही है चाहत है
साया तेरा सदा रहे मेरे सर पर
जब भी कभी डगमगाए मेरे कदम
मुझको थम ले तेरा दामन
ऐ मेरे जीवन के दाता
जननी मेरी मेरी माता
दे दे मुझको बस वर इतना सा
साथ रहे तेरा आशीष सदा
यही तमन्ना है मेरी बस......