बात जो मेरे मन में है, वो तुझको मैं बता सकूँ
रहूँ मैं पास तेरे या तुझसे दूर रहूँ
बस हर पल मैं तेरे यादों के साथ रहूँ
जिंदगी है एक सफर हंसके इसको काट लूँ
चाहे सुख-दुःख जो मिले तेरे संग मै बाँट लूँ
तू जो साथ चले तो हर ठोकर को मै सहूँ
तू जो साथ दे तो हर मुसीबत से मै लडूं
तेरे ही सहारे मै जिंदगी गुजार दूँ
जितना तुमने सोचा न हो कभी उतना मै तुझे प्यार दूँ
तेरी एक मुस्कान पर मै अपनी हंसी वार दूँ
तेरी खुशियों ले खातिर अपना जीवन वार दूँ
दिल की है ये आरजू की तुझको मै पा सकूँ
बात जो मेरे मन में है वो तुझको मै बता सकूँ
दिल की है ये आरजू की तुझको मै पा सकूँ
No comments:
Post a Comment